*हर घर जल-नल योजना कागजों के फाईलों में आ रहा पानी,राजस्व गांव दलित बस्ती में नहीं पहुंचा पानी*

*हर घर जल-नल योजना कागजों के फाईलों में आ रहा पानी,राजस्व गांव दलित बस्ती में नहीं पहुंचा पानी*

सोनभद्र (सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता)
सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी,राजस्व गांव अवई,सलखन इत्यादि ग्रामीणों अंचलों में हर घर-जल योजना का पानी सप्लाई सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के फाईलों तक ही सिमट कर रह गया है।आज भी जमीनी हकीकत से कोसों दूर र्हैं।
इस सम्बंध में गांव के ग्रामीण प्रबुद्ध नागरिक शारदा प्रसाद, समशेर बहादुर,हरिदास शर्मा,मनोज अग्रहरि,रामजीवान यादव,डा.ए के कुशवाहा,भोला शर्मा,खुर्शीद अहमद,बबलु भारती इत्यादि लोगों ने बताया कि सलखन गांव में कुछ जगहों पर गिने चुने घरो तक पानी की सप्लाई हो रही है,वहीं सलखन मुख्य बाजार सड़क के किनारे सभी लोग पानी सप्लाई से वंचित हैं।वहीं मारकुंडी राजस्व गांव अवई दलित बस्ती में आज तक पानी लाईन की खोदाई तक नहीं हुई हैं।पानी सप्लाई से सभी बस्ती के लोग कोसों दूर हैं।
उक्त सम्बंध में ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करने की मांग किया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles