*औरवाटाण जंगल में पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 गौवंश बरामद* 

*औरवाटाण जंगल में पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 गौवंश बरामद*

तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाकर वध के लिए बेचने की थी तैयारी

*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*

नौगढ़ थाना पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए औरवाटाण जंगल से 20 गौवंश बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तस्कर गौवंश को जंगल के रास्ते बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि औरवाटाण जंगल क्षेत्र में कुछ लोग गौवंश को क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल में घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को मौके से 20 गौवंश बरामद हुए।कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कोल (25) निवासी नरकटी, राममूरत कोल (50) निवासी नरकटी सेहुआ तथा मुन्ना प्रसाद कोल (35) निवासी लौवारी खुर्द के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौवंश को बिहार ले जाकर वध के लिए बेचने की योजना बना रहे थे।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया, जहां से जेल रवाना कर दिया गया।इस अभियान में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव के अलावा उपनिरीक्षक धनयी प्रसाद, उपनिरीक्षक तरुण पांडेय, उपनिरीक्षक अभय सिंह, हेड कांस्टेबल सूबेदार सिंह, हेड कांस्टेबल परशुराम और कांस्टेबल सतीश यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles