* *नौगढ़ में आदिवासियों के घरों को गिरना जंगल विभाग की गैरकानूनी कार्यवाही है – भाकपा* 

* *नौगढ़ में आदिवासियों के घरों को गिरना जंगल विभाग की गैरकानूनी कार्यवाही है – भाकपा*

बुलडोजर कार्यवाही के खिलाफ 21 मई को नौगढ़ तहसील पर होगा प्रदर्शन – सुखदेव मिश्रा ।

*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सुखदेव मिश्रा की अध्यक्षता में आदिवासियो का प्रतिनिधिमण्डल उपजिलाधिकारी नौगढ़ से मिलकर ग्राम पंचायत जरहर के दानोगड़ा में रामचंदर आदिवासी, राजकुमार आदिवासी समेत अन्य लोगों का पक्का मकान जंगल विभाग ने भू माफीयाओं के इसारे पर विरोध दर्ज किया। नौगढ़ क्षेत्र की लोकप्रिय मांग राजस्व विभाग, सिचाई विभाग और जंगल विभाग की भूमि का नापी कर अलग अलग सिमांकन किया जाय। कोल, मुसहर को शामील करते हुए गोंड, चेरो, माझी पनीका अन्य आदिवासी जातियों के लोगों को बगल के  जिला सोनभद्र के भांती जनपद चन्दौली, (नौगढ़ ) में भी अनूसुचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाय। वनाधिकार कानून के तहत गरीबों को भूमि का पट्‌टा दिया जाय। आदि मांगों को पुरा किए विना जंगल विभाग द्वारा भू माफीयाओं के बजाय गरीब भूमहीनों के घरों को बुलडोजर से गिरा कर घर के आंगन तक गढ़ा खोदने की कार्यवाई किया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 09 मई 2026 को ग्राम पंचायत जरहर के दानोगड़ा में तीन आदिवासी परिवार के छः कमरा पक्का सरकारी अवास को बुलडोजर से गिरा दिया गया है।जंगल विभाग की पक्षपातपूर्ण कार्यवाई भू माफीयाओं को संरक्षण और गरिबों के घरो पर बुलडोजर की कार्यवाई के खिलाफ भारतीय कम्युनिट पार्टी (भाकपा) और अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के तत्वाधान में दिनांक 21 मई 2026 को नौगढ़ काली जी के पोखरा से मार्च कर आप के कार्यालय के समक्ष तहसील मुख्यालय नौगढ़ पर एक दिवसीय धरना एवं सभा के माध्यम से मांग पत्र दिया जाए‌गा। कार्यक्रम में ध्वनी विस्तारक यन्त्र का भी प्रयोग किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कामरेड राजेन्द्र यादव,प्रतिनिधिमण्डल में प्रमुख रूप से सुखदेव मिश्रा के अलावा शशिकांत कुशवाहा, किस्मत यादव, श्रवण यादव, रामप्यारे बनवासी, अंतलाल बनवासी, राजकुमार चेरो आदि लोग शामिल रहे ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles