*24 घंटे में तीन हत्याएं करने वाला साइको किलर पुलिस एनकाउंटर में ढेर।*

*24 घंटे में तीन हत्याएं करने वाला साइको किलर पुलिस एनकाउंटर में ढेर।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
जनपद में महज 24 घंटे के भीतर तीन सनसनीखेज हत्याएं कर दहशत फैलाने वाले सनकी हत्यारे गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने सोमवार को एक संयुक्त मुठभेड़ में मार गिराया। अमृतसर का रहने वाला आरोपी गुरप्रीत सिंह वर्ष 2021 में सेना से बर्खास्त किया गया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। ट्रेन से अस्पताल तक मचाया कत्लेआम शुरुआत 10 मई को डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर में एक यात्री की हत्या से की। इसके बाद11 मई जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक अन्य यात्री के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।फिर
12 मई को अलीनगर के जीवक अस्पताल में घुसकर इलाज करा रही महिला (लछमिना) को मौत के घाट उतार दिया।
अस्पताल में तीसरी हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस जब उसे घटनास्थल के पुनर्निर्माण (सीन रिक्रिएशन) के लिए ले जा रही थी, तभी उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी और भागने लगा। एसओजी, अलीनगर, सकलडीहा और जीआरपी की संयुक्त घेराबंदी में हुई जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वही पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिहार के आरा में गार्ड की नौकरी से निकाले जाने के बाद से मानसिक तनाव में था। वह शराब का आदी था और उसने बिना किसी पुरानी रंजिश के ‘रैंडम’ तरीके से निर्दोष लोगों को निशाना बनाया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles