
*गेंहू की निर्बाध खरीद हेतु डिलीवरी के भी करे प्रयास-अवधेश कुमार सिंह*
*गेंहू की निर्बाध खरीद हेतु डिलीवरी के भी करे प्रयास-अवधेश कुमार सिंह*
•~गबन के दोषी पूर्व सचिव आजाद हिन्द से वसूली की कार्रवाई करने के दिए निर्देश
*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।सहायक आयुक्त एवं सहायकनिबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ राबर्ट्सगंज अवधेश कुमार सिंह ने गयारतवल गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।केन्द्र प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 1424 .50 कुंटल गेंहू की खरीद हो चुकी है।मौके पर तुलसी यादव के लगभग 80 कुंटल गेंहू की तौल होती पाई गई।सचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि आज बोरे लगभग समाप्त हो जायेंगे।
एडीसीओ राबर्टसगंज ने निर्देशित किया कि क्रय एजेंसी से संपर्क करके बोरो की डिमांड से तत्काल अवगत करायें।एडीसीओ ने यह भी निर्देशित किया कि परिवहन ठेकेदार से समन्वय स्थापित करके डिलीवरी करायें अन्यथा अब खरीद हेतु गोदाम मे जगह शेष नही है।एडीसीओ राबर्टसगंज समिति के अभिलेखो की भी जांच की।उन्होने सचिव को निर्देशित किया कि पाँच वर्ष पूर्व समिति के तत्समय सचिव आजाद हिन्द द्वारा साढ़े ग्यारह लाख रूपये अधिक धनराशि गबन की गई थी जिसमे कुछ राशि दोषी सचिव द्वारा जमा की गई तथा अभी भी ब्याज समेत साढ़े सात लाख रुपए जमा करना बाकी है।एडीसीओ ने निर्देशित किया कि दोषी पूर्व सचिव आजाद हिन्द के विरूद्ध धन वसूली हेतु विधिक/ इजराय की कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा संतुलन पत्र मे संबंधित सचिव के विरूद्ध धनराशि सब्याज पावना अंकित करना सुनिश्चित करें।एडीसीओ ने केन्द्र पर साफ सफाई तथा सड़क से केन्द्र पर उतरने वाले ढाल रास्ते को सुधरवाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सचिव महेंद्र कुमार सिंह,संजय पटेल तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।











