
*गौवंश तस्करी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार *
*गौवंश तस्करी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार *
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के थाना नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त भोला बनवासी(55वर्ष)निवासी लौवारी खुर्द,थाना नौगढ़ चन्दौली को लौवारी मोड से गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने कुबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर आसपास के गांवों से सस्ते दामों पर पशुओं को खरीदता था। इसके बाद उन्हें जंगल के रास्ते पैदल हांकते हुए क्रूरतापूर्वक बिहार ले जाकर वध के लिए बेच देता था।
अभियुक्त के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे जेल भेज दिया है।











