
*आंधी प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, 24 घंटे में मुआवजा भेजने का सख्त अल्टीमेटम*
*आंधी प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, 24 घंटे में मुआवजा भेजने का सख्त अल्टीमेटम*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील में आए भीषण आंधी-तूफान के बाद जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जमशोती, जयमोहनी , मझगांवा, तिवारीपुर जैसे सर्वाधिक प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि पीड़ितों की मदद में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से अगले 24 घंटे के भीतर पीड़ितों के बैंक खातों में मुआवजा राशि भेजने का कड़ा निर्देश दिया है।
राजस्व टीम को फसलों, क्षतिग्रस्त मकानों और बिजली के बुनियादी ढांचे के नुकसान का सटीक सर्वे तत्काल पूरा करने को कहा गया है।
प्रभावित गांवों में पानी की किल्लत न हो, इसके लिए टैंकरों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राहत कार्यों और मुआवजे के वितरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है।जिलाधिकारी के इस कड़े रुख से प्रशासन में हड़कंप
है,जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है और यदि उन तक टीम नहीं पहुँची है, तो वे तत्काल अपने क्षेत्र के लेखपाल या उपजिलाधिकारी कार्यालय में सूचना दें। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, तहसीलदार राहुल सिंह सहित राजस्व और विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस त्वरित सक्रियता से पीड़ितों को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।











