
उर्वरक वितरण मे पूरी नियमबद्धता और पारदर्शिता करें सुनिश्चित : देवेंद्र कुमार सिंह
उर्वरक वितरण मे पूरी नियमबद्धता और पारदर्शिता करें सुनिश्चित : देवेंद्र कुमार सिंह
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
सहायक आयुक्त एवं सहायकनिबंधक देवेंद्र कुमार सिंह ने विकासभवन में बृहस्पतिवार को सहकारी देयो की वसूली तथा उर्वरक वितरण की समीक्षा बैठक की।
सहायक आयुक्त ने वसूली की स्थिति लक्ष्यानुरूप न होने पर नाराजगी व्यक्त की और 31 मई तक मांग की शतप्रतिशत वसूली के निर्देश दिए ।उन्होने निर्देशित किया कि वसूली हेतु भ्रमण के दौरान सचिव वसूली/ तकाजा रजिस्टर अनिवार्य रूप से साथ मे रखें।
सहायक आयुक्त ने कहा कि सभी उर्वरक केन्द्र प्रभारी निर्धारित प्रारूप पर ही वितरण करेंगे और नगद बिक्री के पूर्व किसान से फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से प्राप्त करेंगे।किसी भी अनियमितता की स्थिति मे दोषी सचिव की हस्ताक्षर मान्यता समाप्त करते हुए विधिक कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।उक्त समीक्षा बैठक मे एडीसीओ अवधेशसिंह, अजय कुमार,डाक्टर सुरेश, सचिव धीरज त्रिपाठी,आजाद हिन्द ,विकास,पूजा पटेल, अमरदेव,मनोज श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहे।











