*22 साल बाद फिर आबाद होगा मझगाई वन कार्यालय।* *चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*

*22 साल बाद फिर आबाद होगा मझगाई वन कार्यालय।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अन्तर्गत (मझगाई रेंज)नक्सल आतंक और लंबे वनवास के बाद मझगाई रेंज कार्यालय एक बार फिर अपने पुराने ठिकाने पर लौटने को तैयार है। 19 नवंबर 2004 को नक्सलियों द्वारा डायनामाइट से उड़ाए जाने के बाद से यह कार्यालय जयमोहनी में संचालित हो रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब पूरे 22 साल बाद, 16मई दिन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस नवनिर्मित परिसर का डी.एफ.ओ. के प्रेरणा से और एस.डी. ओ. के उत्साहवर्धन से भव्य शुभारंभ किया जाएगा।
*रेंजर की पहल से बदला परिदृश्य*
खंडहर में तब्दील हो चुके इस जर्जर परिसर का कायाकल्प करने में रेंजर अमित श्रीवास्तव की विशेष भूमिका रही। उनकी व्यक्तिगत रुचि और प्रयासों से परिसर को आधुनिक और व्यवस्थित रूप दिया गया है। कार्यालय की वापसी से न केवल वन विभाग की गरिमा बहाल हुई है, बल्कि स्थानीय स्तर पर प्रशासन की पकड़ भी मजबूत हुई है।
मझगाई रेंज का वापस अपने मूल केंद्र पर आना सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जैसे कि क्षेत्र में अवैध कटान और शिकार जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी।
और वन कर्मियों की मौजूदगी बढ़ने से प्रभावित इलाकों में मॉनिटरिंग आसान होगी।स्थानीय ग्रामीणों और विभाग के बीच समन्वय बेहतर होगा।
22 साल के लंबे इंतजार के बाद हो रही यह वापसी वन विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles