
*डीएम, एसपी ने तहसील घोरावल में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी जन समस्या *
*डी एम, एस पी ने तहसील घोरावल में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी जन समस्या *
*शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
शनिवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल में जन शिकायतों को सुना गया।इस दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा शिकायतों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।











