*एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ*

*एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

एनटीपीसी रिहंद परियोजना में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। स्वच्छता पखवाड़े का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) संजय असाटी ने सोनशक्ति स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं टाउनशिप के निवासियों को उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई।
स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत त्रिवेणी क्लब परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर की गई। इसके पश्चात प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने किया। यह पहल स्वच्छता के प्रति सामूहिक जागरूकता, सहभागिता एवं सामाजिक जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह स्वच्छता पखवाड़ा 16 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्लांट एवं आवासीय परिसर में प्रतिदिन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं सफाई जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता वार्ता, सामूहिक वृक्षारोपण, निबंध लेखन, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी तथा चित्रकला प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। एनटीपीसी रिहंद द्वारा आयोजित यह स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles