
शाहगंज पुलिस ने आवेदक के खाते से फ्राड हुई धनराशि 5000 रुपया कराया वापस
शाहगंज पुलिस ने आवेदक के खाते से फ्राड हुई धनराशि 5000 रुपया कराया वापस
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
थाना शाहगंज अन्तर्गत बालडीह निवासी महेश कुमार बिंद ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि साइबर फ्रॉड का वह भी शिकार हो गया है। भुक्तभोगीने बताया कि उसके मोबाइल पर एक लिंक आया था ,इस लिंक को आप खोलिए तो आप एक निश्चित उपहार के तहत पुरस्कार प्राप्त होगा । प्रलोभन के चलते जैसे ही उसने लिंक को टच किया तो उसके बचत खाता से ₹5000 कटने की सूचना मोबाइल से प्राप्त हुई। तुरंत महेश ने साइबर ठगी के टोल फ्री नंबर 1930 पर फोन करके मामले की जानकारी दी, जहां फ्रॉड हुई धनराशि तत्काल होल्ड कर दी गई।
थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार जिस खाते से धनराशि दूसरे खाते में होल्ड कर दिया गया था,उसे पुनः मूल खाते में स्थानांतरित करें,तत्काल साइबर फ्रॉड हुए व्यक्ति को धनराशि₹5000 नगद वापस कराया गया ।जिसकी चर्चा पूरे गांव में जोरो से हो रही है यदि तत्काल पुलिस टीम सक्रिय नहीं हुई होती तो यह सकुशल बरामदगी संभव नहीं था। थानाध्यक्ष राम सिहासन शर्मा ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से किसी भी प्रकार की भेजे गए लिंक को नहीं खोलना है ।यदि इस सावधानी का पालन सभी लोग करें तो निश्चित रूप से साइबर फ्रॉड की चपेट में नहीं आएंगे











