
*सलखन आदिवासी,दलित बस्ती में छठवां दिन भी बिजली,पानी के लिए मचा हाहाकार*
*सलखन आदिवासी,दलित बस्ती में छठवां दिन भी बिजली,पानी के लिए मचा हाहाकार*
•~ पंचायत भवन का भी विकास कार्य हुआ प्रभावित,ग्रामीण में तीव्र आक्रोश
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।कुदरत की तूफानी तेज हवाओं से हुई भारी तबाही के छठवें दिन भी सलखन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के दलित बस्तियों में विजली,पानी की आपूर्ति न होने से इस भीषण उमस भरी गर्मी तपन से हाहाकार मचा हुआ है,वहीं पानी की सप्लाई न होने से ग्रामीण महिला, पुरुष,बच्चे सभी परेशान हैं।भीषण गर्मी में जहां नदी-नाले,ताल-तलैया सुखने के कारण पशु-पक्षी भी पानी के लिए भटकते फिर रहे हैं।
इस सम्बंध में अरविंद सिंह गौड़ प्रधान प्रतिनिधि सलखन ने बताया कि आज छठवें दिन भी सलखन के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र व दलित बस्ती भठवां टोला,बैरिहवां और पंचायत भवन की बिजली,पानी की सप्लाई न होने से चारो तरफ त्राहि-त्राहि मचा हुआ है,वहीं पंचायत भवन की विकास कार्य भी प्रभावित हो गया है।इसी क्रम में उन्होंने आगे यह भी बताया कि “हर घर जल नल योजना” का आज तक पानी तक सप्लाई नहीं किया गया है।जबकि इस सम्बंध में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित-मौखिक सूचना कराने के पश्चात भी आज तक कोई पहल नहीं किया गया है।
अगर एक दो दिन के अन्दर विजली, पानी सप्लाई सुचारू रूप से बहाल नहीं किया गया तो ग्रामीण महिला पुरुष जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए विवश होगें।जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।











