स्मार्ट मीटर का बिल बना जी का जंजाल, तीन महीने की बिल सवा लाख रुपए देख उड़े होश 

स्मार्ट मीटर का बिल बना जी का जंजाल,
तीन महीने की बिल सवा लाख रुपए देख उड़े होश

करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनीता देवी पत्नी रामजीयावन भारती ग्राम पंचायत बारी महेवा तीन महीने का बिजली बिल देख हुआ अवाक।बिजली बिल कैसे हो जमा सोच सोच कर हो रहा हैरान।सुनीता ने बताया हम एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं ।हमारे पास कुछ भी नही है जिससे हम अपनी तीन महीने तक की बिल दें सके। वैसे भी हमारा छोटा सा घर है। घर में दो बल्ब जलते है ,इतना बिल देखकर हमारे होश उड़ गए हैं जब की 1जनवरी 2026 में 2000हजार बिल जमा किए थे कनेक्शन भी सौभाग्य वाला है। बिल एक लाख छ हजार चौतीस रुपया है हम विकलांग है जाएँ तो जाएं कहाँ ।गरीब परिवार ने सम्बंधित अधिकारियों तथा जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।जिससे विद्युत विभाग की डंडा मार वसूली से बच सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles