
*चंदौली में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, छात्रों को मिली बड़ी राहत*
*चंदौली में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, छात्रों को मिली बड़ी राहत*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
जिले में लगातार चढ़ते पारे और भीषण लू (हीटवेव) को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सोमवार को एक आधिकारिक आदेश जारी कर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छात्रों के लिए पठन-पाठन पूरी तरह स्थगित कर दिया है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश (पत्रांक संख्या: बेसिक शिक्षा/1848–57/2026-27) के अनुसार _जिले के समस्त परिषदीय, शासन से सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक के बच्चों की छुट्टियां रहेंगी।यह आदेश केवल छात्रों के लिए राहत लेकर आया है। सभी शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को रोजाना तय समय पर स्कूल आना होगा।स्कूल खुले रहेंगे और शिक्षक इस अवधि के
दौरान लंबित विभागीय और शासकीय कार्यों को निपटाएंगे।
पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है, जिससे स्कूली बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया था। अभिभावकों और शिक्षक संगठनों की मांग के बीच, 18 मई 2026 को जारी बीएसए का यह आदेश नौनिहालों को चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से बचाने में बेहद मददगार साबित होगा।











