
*शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजित* •~ सेवानिवृत शिक्षकों,राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता बच्चो व खेल शिक्षकों को सम्मान करते हुए किया गया पुरस्कृत
*शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजित*
•~ सेवानिवृत शिक्षकों,राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता बच्चो व खेल शिक्षकों को सम्मान करते हुए किया गया पुरस्कृत
•~ संगठन हर कुर्बानी देने के लिए दृढ़ संकल्पित
*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली शाखा जनपद सोनभद्र के तत्वावधान में शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन आयोजक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौधरी द्वारा होटल अविनाश ग्रैंड चुर्क रोड रावर्ट्सगंज सोनभद्र में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल आनंद पांडेय,खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ब्लॉक कोन,सुनील कुमार प्रजापति म्योरपुर,अरविंद सिंह घोरावल,पीएस राम दुद्धी,महेंद्र मौर्य रावर्ट्सगंज,लोकेश मिश्रा चोपन,तथा मुख्यवक्ता प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक रामचंद्र मौर्य ने की।कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षकों,राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता बच्चो व खेल शिक्षकों को सम्मान करते हुए पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से सेवारत शिक्षकों के ऊपर लगाए गए टेंट अनिवार्यता से मुक्त करने का संकल्प,शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए संगठन हर कुर्बानी देने के लिए दृढ़ संकल्पित होने के साथ-साथ जनपद में 23 सेवानिवृत शिक्षकों समेत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता 16 छात्र-छात्राओं तथा 10 खेल शिक्षकों समेत एसआरजी,एमआरपी समेत शैक्षिक संगठनों केपदाधिकारी को सम्मानित किया गया।जनपद के शिक्षा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय के शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किए जाने के उपरांत
प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ स्वागत किया गया।अंत में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षाविद और उद्देश्यों को भी सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।इस मौके पर अजय कुमार कुशवाहा,रंजीत कुमार, कासिम हुसैन,शाहिद परवेज मंसूरी, राधेश्याम,मनोज कुमार सिंह,राजू सिंह,संध्या शाहीन,अनीता चौधरी, ज्योति कनौजिया,प्रतिमा पांडेय, खुशबू मिश्रा,धर्मशिला देवी,प्रतिमा कुमारी,रंजना सिंह,राजकुमार मौर्य, रविंद्र बहादुर सिंह,कमला प्रसाद,तेज बहादुर,विजय कुमार समेत जनपद के विभिन्न शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।











