
*भीषण गर्मी के तपन में पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में पानी की बनी विकट समस्या*
*भीषण गर्मी के तपन में पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में पानी की बनी विकट समस्या*
•~ नदी नाले ताल-तलैया के साथ सरकारी हैण्डपंप ने भी साथ छोड़ा
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।सदर विकास खण्ड के मारकुंडी ग्राम पंचायत समेत आसपास के पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में इन दिनो भीषण तपन गर्मी के तपन से जहां पहाड़ी नदी-नाले, ताल-तलैया के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह लगे सरकारी हैण्डपम्पों के जलस्तर नीचे चले जाने के बाद वह भी साथ छोड़ दिये है।आम जनमानस दूरदराज से पानी लाने के लिए विवश हो गये हैं वही जीव-जंतु, पशु-पक्षी भी पानी के लिए भटकते नजर आ रहे हैं।
इस सम्बंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मारकुंडी सूरज यादव ने बताया कि मारकुंडी ग्राम सभा 15 टोलो में विभक्त है।अभी भी प्रयाप्त ग्राम सभा के सभी टोलो में पानी नहीं पहुंच रहा है।किसी किसी टोलो में तो पाईपलाईन का भी कार्य ही नहीं
हुआ।जगह जगह लगे सरकारी गैरसरकारी हैण्डपम्पों ने भी साथ छोड़ दिया है।जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में इस विषण तपन गर्मी पानी में पानी की समस्या बनी हुई है।क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से हैण्डपम्प बनवाने के साथ समुचित जलापूर्ति की मांग किया है।











