
*डीआईजी वैभव कृष्ण ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अपराधियों और भू-माफियाओं पर कड़े एक्शन के निर्देश।*
*डीआईजी वैभव कृष्ण ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अपराधियों और भू-माफियाओं पर कड़े एक्शन के निर्देश।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने चंदौली जनपद में कानून-व्यवस्था की एक बड़ी समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध संपत्ति जब्त करने, भू-माफियाओं और तस्करों पर कड़ा एक्शन प्लान तैयार करने तथा गंभीर वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1930 को पूरी तरह सक्रिय रखने पर जोर दिया।
इसके साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए जनपद को ‘जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट’ बनाने का संकल्प लिया गया, जिसके तहत ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार के कड़े निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक के बाद डीआईजी ने स्वयं सभी थाना प्रभारियों के दंगा रोधी उपकरणों की भौतिक जांच की और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।











