
*रोस्टिंग के नाम पर मनमानी विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश *
*रोस्टिंग के नाम पर मनमानी विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश *
बिजलीआपूर्ति हुई बेपटरी, जिम्मेदार बेखबर
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकासखंड के अंतर्गत रानीतारा विद्युत उपकेंद्र व पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले सभी फीडर की विद्युत आपूर्ति इन दिनों वेपटरी हो गई है। दिन तो दिन रात में कई बार हर एक – एक घंटे पर रोस्टिंग किया जा रहा है ।जिससे पानी पिने की व्यवस्था चरमरा गयी है l
जानकारी के अनुसार रानीतारा विद्युत उपकेंद्र व पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले सभी फीडर की रोस्टिंग हर एक -एक घंटे मे रोस्टिंग किया जा रहा है। जिससे सभी विद्युत आपूर्ति के अभाव में निर्धारित कार्य बाधित हो जा रहे हैं। पीने के लिए पानी की व्यवस्था चरमरा जा रही है। किसान अपने खेतों मे हरी सब्जियां, कोहड़ी आदि सिंचाई के लिए परेशान हो जा रहे हैं।रात को तो चार से पांच घंटे मनमानी विद्युत कटौती रोस्टिंग के नाम पर की जा रही है रात को तो चैन से लोग सो नही पा रहें है लाइन का इंतजार करते रहते है की लाइन अब आयेगी l जिम्मेदार लोग केवल ग्रुप में
रोस्टिंग लिखकर खाली हो जाते हैं। कोई जवाब देने के लिए अधिकारी तैयार नहीं है फोन करने पर जिम्मेदार लोग फोन भी रिसीव नहीं करते हैं। रमाशंकर, कमालू, इस्लाम, सोनू, राजेश कुमार ,दिनेश कुमार , संतोष कुमार, बबलू, आदि उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए सरकार के नियमानुसार विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन बहाल करने की मांग की है। इस उमस गर्मी से हो रही समस्या से निदान मिल सके।











