
*पिकअप ने दो ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल*
*पिकअप ने दो ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़-चकिया मुख्य मार्ग पर गोंडटुटवा मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो सीएनजी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना में सात अन्य लोग घायल हुए हैं।
सोनभद्र और बिहार के कुछ युवक दो अलग-अलग सीएनजी ऑटो से नौगढ़ से मुगलसराय स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक के बाद एक, दोनों ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ऑटो सड़क किनारे पलट गया।
मृतक की पहचान गोविंद (निवासी अधौरा, बिहार) के रूप में हुई है। वहीं रवि और अवधेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। अन्य सात घायलों (रामभजन, श्यामलाल, अजय, संदेश, प्रभु, उमेश और
चालक मुराहू) का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में इलाज चल रहा है, जहां वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
स्थानीय राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक गोविंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और पिकअप चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।











