*गुलेल विधि से महकेगा नौगढ़ का जंगल, तैयार हो रहे 1 लाख ‘सीड बॉल’*

*गुलेल विधि से महकेगा नौगढ़ का जंगल, तैयार हो रहे 1 लाख ‘सीड बॉल’*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और जंगलों को हरा-भरा बनाने के लिए एक बार फिर अनोखी पहल शुरू की जा रही है। वरुण एवं सेव द अर्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वरुण बालिका छात्रावास परिसर में एक लाख ‘सीड बॉल’ (बीज बम) तैयार किए जा रहे हैं। इन सीड बॉल्स को आगामी दिनों में गुलेल विधि के जरिए नौगढ़ के दुर्गम वन क्षेत्रों में रोपा जाएगा।
उत्तर प्रदेश में अपनी तरह के इस अनूठे प्रयोग को लेकर ‘सेव द अर्थ फाउंडेशन’ के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षों से इस विधि के जरिए उन पथरीले और दुर्गम इलाकों में भी पौधरोपण संभव हो पा रहा है, जहाँ सामान्य रूप से पहुँचना बेहद कठिन है। वहीं, वरुण संस्था के सचिव डॉ. एसपी सिंह ने पर्यावरण संतुलन और शुद्ध ऑक्सीजन के लिए वनों के महत्व पर जोर देते हुए इस अभियान को मानव जीवन की सुरक्षा से जोड़ा।
इस मुहिम से न केवल वन क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता भी पैदा हो रही है। इस मौके पर संस्था के मोटिवेटर विजेंद्र कुमार सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles