*’धरती माता बचाओ’अभियान के तहत नैनो उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*

*’धरती माता बचाओ’अभियान के तहत नैनो उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र। विकासखंड सभागार रॉबर्ट्सगंज में इफको सोनभद्र द्वारा ‘धरती माता बचाओ’ अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग के अधिकारियों का नैनो उर्वरक आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जनपद के समस्त वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, एडीओ (कृषि), एडीओ (पादप सुरक्षा),कृषि तकनीकी सहायक एवं इफको नगद उर्वरक विक्रेताओं सहित लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार रहे।कृषि विज्ञान केंद्र मंगुराही,सोनभद्र से विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. रश्मि सिंह एवं डॉ. विश्वनाथ यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।सभी मुख्य अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन इफको के क्षेत्राधिकारी अभिजीत मौर्य ने किया।उन्होंने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी,जल विलेय उर्वरक,जैव उर्वरक आदि की जानकारी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इफको मुख्यालय से पधारे क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. अक्षय कुमार पांडेय ने नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, डब्ल्यूएसएफ (Water Soluble Fertiliser),NPK कंसोर्टिया एवं मृदा उपचार में प्रयुक्त इफको उत्पादों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।डॉ. रश्मि सिंह ने रासायनिक उर्वरकों के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।डा. विश्वनाथ यादव ने बीजों के प्रकार एवं बीज उपचार के महत्व को समझाया।इफको एमसी के TME धर्मेन्द्र कुमार ने बायो-पेस्टीसाइड एवं अन्य उत्पादों के लाभ व प्रयोग विधि बताई।मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने किसानों के हित में इफको की कार्यप्रणाली एवं योगदान की सराहना की।उन्होंने किसानों से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के प्रयोग की अपील की। साथ ही अवगत कराया कि जिले में उर्वरक एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।इस अवसर पर इफको एसएफए सोनभद्र अवनीश कुमार पांडेय एवं एक्वाग्री एमडीई कृष्णकांत तिवारी भी उपस्थित रहे। सभी मुख्य अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन इफको के क्षेत्राधिकारी अभिजीत मौर्य ने किया।उन्होंने नैनो यूरिया,नैनो डीएपी,जल विलेय उर्वरक,जैव उर्वरक आदि की जानकारी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं इफको मुख्यालय से पधारे क्षेत्रीय प्रबंधक डा. अक्षय कुमार पांडेय को आमंत्रित किया।
डा.अक्षय कुमार पांडेय ने नैनो यूरिया प्लस,नैनो डीएपी, डब्ल्यूएसएफ (Water Soluble Fertiliser), NPK कंसोर्टिया एवं मृदा उपचार में प्रयुक्त इफको उत्पादों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।डॉ.रश्मि सिंह ने रासायनिक उर्वरकों के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।डॉ. विश्वनाथ यादव ने बीजों के प्रकार एवं बीज उपचार के महत्व को समझाया।इफको एमसी के TME श्री धर्मेन्द्र कुमार ने बायो-पेस्टीसाइड एवं अन्य उत्पादों के लाभ व प्रयोग विधि बताई।मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार ने किसानों के हित में इफको की कार्यप्रणाली एवं योगदान की सराहना की। उन्होंने किसानों से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के प्रयोग की अपील की।साथ ही कहा कि जनपद मे उर्वरक का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है।इस अवसर पर इफको एसएफए सोनभद्र अवनीश कुमार पांडेय एवं एक्वाग्री एमडीई कृष्णकांत तिवारी भी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles