*बीपैक्स मे किसान क्रेडिट मेगा कार्ड कैम्प आयोजित*

*बीपैक्स मे किसान क्रेडिट मेगा कार्ड कैम्प आयोजित*

सोनभद्र *सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सहकारी बैंक और सहकारी समितियाँ किसानो के सुख- दुख के सच्चे साथी हैं।सहकारीबैंक किसानो का जीवन सरल,सुन्दर और समृद्ध बनाते हैं।यह पंक्तियाँ बीपैक्स गयारतवल मे आयोजित किसान क्रेडिट कार्ड मेगा कैम्प में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक योगेन्द्रपाल सिंह ने अपने संबोधन मे कहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद से संयुक्त आयुक्त ने सहकारी बैंकों और समितियो की हर छोटे-बड़े किसान तक पहुंचने की क्षमता, इच्छा और जिज्ञासा को सराहा। उन्होने कहा कि सहकारिता किसान और कृषि की प्राणवायु है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टरअवधेश सिंह पटेल ने बीपैक्स की सदस्यता बढ़ाने, उर्वरक वितरण,ऋण वितरण और धान खरीद के लक्ष्यो की पूर्ति के लिये सहकारी कर्मचारियों तथा किसानो का आभार व्यक्त किया।उन्होने कहा कि आदरणीय जेपीएस राठौर जी के यूपी मे और आदरणीय अमित शाह के केंद्र मे सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के बाद स्थितियाँ बेहतर हुई हैं।सहायक आयुक्त सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी भीषण गर्मी मे भी किसानो की इतनी उपस्थिति बड़े हर्ष और गर्व का विषय है।तमाम समस्याओ के बाद भी किसानो को समय से खाद,बीज,तथा ऋण वितरण उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग और जिलासहकारीबैंक हर पल मुस्तैद है।सहायक आयुक्त ने कहा कि विपरीत परिस्थितियो के बाद भी मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत हमारी कोशिश अधिक से अधिक केन्द्रो के चयन की रही है।सचिवो को भी उर्वरक के ससमय भुगतान का ध्यान रखना चाहिए अन्यथा थोड़ी सी शिथिलता उर्वरक संकट का कारण बन सकती है।जिला सहकारी बैंक के सचिव/ महाप्रबंधक राजकुमार यादव ने बैंक की विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाओ के बारे मे विस्तार से चर्चा की।उन्होने समय से ऋण भुगतान की भी अपील की ताकि भविष्य मे बैंक दुगने जोश से किसानो को ऋण मुहैया करा सके।
कार्यक्रम मे शाखा प्रबंधक राबर्टसगंज प्रमोद राय तथा इफको एसएफए अवनीश पांडेय द्वारा अपने विभाग की योजनाओ के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि व उपस्थित अधिकारियो द्वारा पाँच किसानो को तेरह लाख रुपए केसीसी ऋण का वितरण किया गया।इसके पूर्व बीपैक्स केकराही विकास खंड करमा मे आयोजित कैम्प मे सहायक आयुक्त देवेंद्र कुमार सिंह ने चार किसानो को बारह लाख रुपए केसीसी ऋण का वितरण किया।कार्यक्रम का संचालन बीपैक्स शिवपुर के सचिव सौरभ सिंह ने किया।
इस अवसर पर एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेश सिंह,एडीसीओ घोरावल डाक्टर सुरेश,एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार,एडीओ राबर्टसगंज अखिलेश कुमार , शाखा प्रबंधक राबर्टसगंज प्रमोद राय, गयारतवल बीपैक्स के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह,बीपैक्स मारकुंडी अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय,अध्यक्ष अरौली बीपैक्स राजकुमार सिंह,सचिव महेंद्र कुमार सिंह,सौरभ सिंह,अमित कुमार गौतम,राहुल सिंह,अवनीश पांडेय एसएफए तथा बडी संख्या मे क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles