
बकरीद की नमाज सकुशल सम्पन्न, देश मे अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
बकरीद की नमाज सकुशल सम्पन्न, देश मे अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
करमा/सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खण्ड स्थित बारी महेवा, पगिया, डिलही, बहेरा, खैरही, आदि जगहों पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह एवं मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की एवं भाईचारे की दुआ मांगी।ईद की नमाज इमाम हाफिज शरीफ अहमद खान ने अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान तहसीलदार घोरावल प्रवीण सिंह,क्षेत्रीय लेखपाल सोनालिका तिवारी, उत्कर्ष सिंह,कानूनगो तेजप्रताप मौर्य एवं करमा थाना पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा ।
धार्मिक गुरुओं ने लोगों को आपसी सौहार्द, प्रेम और
सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं युवाओं एवं बच्चों में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की अहम भूमिका रही।इस मौके पर सदर अब्दुल हलीम खान, अब्दुल जब्बार खान, सेराज अहमद,अनवर अली, मेराज खान, कमालू दिन, रेयाज अहमद, एकरामूदिन आदि लोगो मौजूद रहे l











