*इंडेन गैस एजेंसी के संचालन पर गंभीर सवाल, भाजपा नेता ने IOCL के प्रदेश प्रमुख से की शिकायत*

*इंडेन गैस एजेंसी के संचालन पर गंभीर सवाल, भाजपा नेता ने IOCL के प्रदेश प्रमुख से की शिकायत*

•~ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल द्विवेदी ने सौंपा शिकायत पत्र, तीन दिन में कार्रवाई का मिला आश्वासन

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी जिला ब्यूरो सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता *

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित इंडेन गैस एजेंसी के संचालन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल द्विवेदी ने बुधवार, 23 सितंबर 2026 को लखनऊ के विभूति खंड, गोमती नगर स्थित IOCL (इंडेन) कार्यालय में प्रदेश प्रमुख भोद्रो लकरा से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में रॉबर्ट्सगंज गैस एजेंसी, चंडी होटल, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के संचालन और कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
*विशेष आरक्षित कोटे की एजेंसी के संचालन पर उठाए सवाल*
अनिल द्विवेदी के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रॉबर्ट्सगंज गैस एजेंसी विशेष आरक्षित कोटे के अंतर्गत आवंटित एजेंसी है और इसका संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकृत वितरक द्वारा ही किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी का भौतिक संचालन विनय अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है।द्विवेदी ने इस पूरे मामले को IOCL के निर्धारित नियमों के अनुरूप जांचे जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि एजेंसी के संचालन में किसी प्रकार का हस्तांतरण, समझौता अथवा अन्य व्यवस्था नियमों के विपरीत हुई है तो उसकी भी जांच आवश्यक है।
*केवाईसी और होम डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त वसूली का आरोप*
शिकायत में उपभोक्ताओं से केवाईसी के नाम पर कथित अवैध वसूली तथा गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के एवज में निर्धारित मूल्य से अधिक रकम लिए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।भाजपा नेता ने कहा कि यदि उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने उपभोक्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
*गोदाम की कथित रजिस्ट्री पर भी जांच की मांग*
शिकायत में गैस एजेंसी के गोदाम से संबंधित कथित बैनामा/रजिस्ट्री का मुद्दा भी उठाया गया है। अनिल द्विवेदी ने आरोप लगाया कि गोदाम की रजिस्ट्री कराए जाने की बात सामने आई है, जबकि विशेष आरक्षित श्रेणी की एजेंसी से जुड़े परिसंपत्तियों के हस्तांतरण पर लागू नियमों की जांच आवश्यक है।उन्होंने सवाल उठाया कि यदि गोदाम का स्वामित्व अथवा उपयोग नियमों के विपरीत बदला गया है तो संबंधित गैस एजेंसी का संचालन किस आधार पर जारी है। इस पूरे प्रकरण में संबंधित दस्तावेजों, स्वामित्व, संचालन व्यवस्था और IOCL के नियमों के अनुपालन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।
*निचले स्तर के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग*
द्विवेदी ने शिकायत में यह भी मांग उठाई कि यदि कथित अनियमितताएं लंबे समय से चल रही हैं तो संबंधित विभागीय अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
*तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन*
अनिल द्विवेदी के अनुसार, IOCL के प्रदेश प्रमुख भोद्रो लकरा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में तीन दिन के भीतर कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया है। *अब देखना यह है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और IOCL की ओर से संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है।*


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles