वारंटियों पर सुकृत पुलिस का चला हंटर।

वारंटियों पर सुकृत पुलिस का चला हंटर

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटियों पर पुलिस का हंटर चला है। गौरतलब है कि वारंटी छोटे लाल पुत्र शिवनाथ निवासी परही मधुपुर थाना रावर्ट्सगंज  वारंटी प्रताप पाठक पुत्र रामधनी पाठक निवासी परही थाना रावर्ट्सगंज सोनभद्र वारंटी लवकुश ऊर्फ ज्वाला पुत्र स्व0 राधेश्याम गुप्ता निवासी लोहरा थाना-रॉबर्ट्सगंज वारंटी चंदन कोल पुत्र बबलु कोल निवासी लोहरा थाना रावर्ट्सगंज सोनभद्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। इस क्रम में सोनभद्र पुलिस ने कहा कि ऐसे ही लगातार वारंटियों पर पुलिस का हंटर जारी रहेगा। उक्त प्रकरण में सुकृत चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह सहित हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सिंह, हेड कांस्टेबल पंकज पाठक, कांस्टेबल सोमचंद्र, हेड कांस्टेबल भरत यादव सहित समस्त सुकृत चौकी की टीम द्वारा दबीश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles