
*महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान(वि . हि.प.)द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति शिविर का आयोजन।*
*महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान(वि . हि.प.)द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति शिविर का आयोजन।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान, देवखत (नौगढ़) द्वारा संस्थान परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वाराणसी के ख्याति प्राप्त चिकित्सकों ने स्थानीय महिला व पुरुषों को बेहतर खान-पान, रहन-सहन और बीमारियों से बचाव के लिए घरेलू उपायों की जानकारी दी।
शिविर में वाराणसी अपेक्स के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राजीव, कैंसर हॉस्पिटल की डॉ. अंशू राय, ओड़ियाना अस्पताल की डॉ. मनीषा सिंह और डॉ. वंदना ने मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें जागरूक किया। इस दौरान समाज सेवी कुसुम लता भी उपस्थित रहीं। संस्थान के संस्थापक व संयुक्त क्षेत्र के सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी ने लोगों को नशा के घातक परिणामों से आगाह करते हुए इसे छोड़ने का आह्वान किया।
शिविर में आईं महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी और बच्चों को सूट वितरित किए गए।
संस्थान के मंत्री अवध बिहारी मिश्रा, सह-मंत्री बच्चा बाबू और कृष्ण कुमार ने भावना अग्रवाल को अंगवस्त्र एवं रुद्राक्ष की माला भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, अरविंद तिवारी, दिवाकर मिश्रा, देवेंद्र साहनी, रामबृक्ष कोल, अभिषेक और बसंत जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











