
*सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल*
*सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल *
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरिया मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक 27 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी पहचान रॉबर्ट्सगंज निवासी दिनेश के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश सेमरा गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने गया था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था।डुमरिया मोड़ के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। इस टक्कर में दिनेश को गंभीर चोटें
आईं।घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुँचाया। वहाँ तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील और स्वास्थ्यकर्मी राहुल ने उसका प्राथमिक उपचार किया।डॉ. सुनील के अनुसार, युवक के चेहरे, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सोनभद्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।











