
*बीजपुर पुलिस की बड़ी सफलता,अंतरराज्यीय गैंग के 02 शातिर सदस्य गिरफ्तार,फर्जीवाड़े और लूट के मामले में थे वांछित*
*बीजपुर पुलिस की बड़ी सफलता,अंतरराज्यीय गैंग के 02 शातिर सदस्य गिरफ्तार,फर्जीवाड़े और लूट के मामले में थे वांछित*
बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में वांछित अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बीजपुर पुलिस ने मु0नं0- 2735/26, धारा- 392, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवी के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अभियुक्त अंतरराज्यीय गैंग के शातिर सदस्य बताये जा रहे है जो फर्जीवाड़े और लूट के मामले में वांछित थे।
पुलिस के मुताबिक 01 जून 2026 की सुबह करीब 05:39 बजे सिरसोती (म.प्र.-उ.प्र. बॉर्डर) से 100 मीटर पहले बीजपुर मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रदीप जायसवाल (उम्र 33 वर्ष), पुत्र जवाहर जायसवाल, निवासी गनियारी रोड, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (म.प्र.)।
श्रीदेव साकेत उर्फ देवा (उम्र 26 वर्ष), पुत्र स्व. रामजी साकेत, निवासी जायका होटल के पीछे, गनियारी, वार्ड नंबर 41, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (म.प्र.)।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह,उप-निरीक्षक दीनानाथ राम, आरक्षी चन्दन यादव,रिक्रूट आरक्षी निखिल उपाध्याय और रिक्रूट आरक्षी साहिल श्रीवास्तव शामिल रहे। गिरफ्तार करने के उपरांत विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।बीजपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतरराज्यीय गैंगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।











