
किरबिल की 132/33 केवीए की लाईन सफलता पूर्वक चार्ज
किरबिल की 132/33 केवीए की लाईन सफलता पूर्वक चार्ज
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
कई वर्षों से बन रहा किरबिल सबस्टेशन किरबिल में स्थापित 132/33 ट्रांसमिशन की लाईन चार्ज कर लिया गया।
एस डी ओ म्योरपुर शिवम गुप्ता ने बताया की 132 केवीए किरबिल म्योरपुर लाईन 40 एम वी ए पॉवर ट्रांसफार्मर चार्ज हो गया है।इस लाइन को चालू होने से सुचारु रुप से म्योरपुर के उपभोक्ता करीब 32,000 उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। किरबील से बिजली आपूर्ती चालू होने से उपभोगताओ में उम्मीद जगी है। की अब रोस्टर के अनुसार 18 घंटा ग्रामीण क्षेत्रो में निर्बाध आपूर्ती मिलेगी। जिससे लोगो को इस भीषण गर्मी में काफी सहूलियत व राहत मिलेगी l इस सराहनीय कार्य से एस डी ओ शिवम गुप्ता की चारों तरफ सराहना की जा रही है l











