*भीषण तपन भरी गर्मी का असर:उल्टी दस्त से पीडित वृद्ध महिला की इलाज के दौरान हुई मौत*

*भीषण तपन भरी गर्मी का असर:उल्टी दस्त से पीडित वृद्ध महिला की इलाज के दौरान हुई मौत*

*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।सदर विकास खण्ड के मारकुंडी ग्राम पंचायत के मीना बाजार बस्ती निवासनी अत्यंत गरीब-निरीह असहाय वृद्ध विधवा महिला समरथी देवी (71 वर्ष) पत्नी स्व,कल्लु को मंगलवार की रात्रि भीषण उमस तपन भरी गर्मी से उल्टी दस्त होने लगी तथा हालत गंभीर होने पर आसपास पड़ोस के लोगों तथा परिजनों ने पीड़ित गरीब वृद्ध महिला को जिला अस्पताल सोनभद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान बुधवार की सुबह तकरीबन 9 बजे मौत हो गई।बताते हैं कि मृतक वृद्ध महिला अपने ग्राम पंचायत समेत आसपास के इलाकों के लोगों का दाना भुजकर अपना तथा अपने परिजनों का जीवित्कोपार्जन करती चली आ रही थी।उक्त वृद्धि महिला की मृत्यु से बस्ती के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।वृद्धा की मौत की खबर की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने वालों का सुबह से ही काफी तांता लगा हुआ था वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles