
*रामपुर बीपैक्स गेहूं क्रय केंद्र पर गेंहू की खरीदारी हुई प्रारंभ*
*रामपुर बीपैक्स गेहूं क्रय केंद्र पर गेंहू की खरीदारी हुई प्रारंभ*
•~किसानो की शिकायत पर पूर्व केन्द्र प्रभारी को हटाकर नितिन पटेल को सौंपी गई जिम्मेदारी
*विनोद मिश्रा /सेराज अहमद *
सोनभद्र।विकास खंड नगवाँ अंतर्गत रामपुर बीपैक्स मे खुले गेंहू क्रय केंद्र पर गेंहू खरीद सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई है।गौरतलब है कि केन्द्र के पूर्व प्रभारी वकालत हुसैन की क्षेत्रीय किसानो ने सहायक आयुक्त देवेंद्र कुमार सिंह से शिकायत की थी।प्रकरण की जाँच सहायक आयुक्त ने एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेश सिंह तथा जिला प्रबंधक पीसीएफ रोहित गुप्ता को सौंपी थी।अधिकारियो की जांच मे केन्द्र प्रभारी पर किसानो द्वारा लगाये गये आरोप सही मिले।जिसके बाद सहायक आयुक्त द्वारा वकालत हुसैन को क्रय प्रभारी पद से हटाकर नितिन पटेल को यह जिम्मेदारी दी गई।इसके बाद रामपुर मे खरीद शुरू हुई।एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेश सिंह द्वारा बुधवार को निरीक्षण मे कुल खरीद 352 कुंटल पाई गई।क्रय प्रभारी नितिन पटेल ने बताया कि अभी बोरा समाप्त है ।कल बोरा मिलने की उम्मीद है जिसके बाद पुनः खरीद होगी।एडीसीओ अवधेश सिंह द्वारा कोरियाँव गेंहू क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया गया जहाँ कुल खरीद 1903.50 कुंटल पाई गई।क्रय प्रभारी कौशल सिंह द्वारा बताया गया कि अब तक 800 कुंटल डिलीवरी हुई है।इस केन्द्र पर भी बोरा समाप्त था।एडीसीओ द्वारा केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि क्रय एजेंसी से बात करके तत्काल बोरा मंगा लें।
निरीक्षण के दौरान नितिन पटेल , कौशल सिंह,वकालत,जोखू तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।











