*संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 50 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण*

*संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 50 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण*
चन्दौली अविनाश तिवारी
नौगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) रतन वर्मा की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व, सिंचाई, वन और विद्युत जैसे विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
एडीएम रतन वर्मा ने शेष बची शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मामलों का गहन अध्ययन कर एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, तहसीलदार राहुल सिंह, खंड विकास अधिकारी विकास कुमार और विद्युत विभाग,वन क्षेत्राधिकारी (नौगढ़, जयमोहनी),सिंचाई, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles