संदिग्ध परिस्थितियों में युवा प्रधान की हुई मौत।परिजनों का रो रो कर बुरा हुआ हाल।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवा प्रधान की हुई मौत।परिजनों का रो रो कर बुरा हुआ हाल।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत जुड़वरिया के प्रधान महेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 36वर्ष की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी , जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । युवा ग्राम प्रधान के आकस्मिक निधन से गांव मे शोक की लहर ब्याप्त है।
गांव के पूर्व प्रधान बच्चन सिंह कि माने तो मृतक वर्तमान प्रधान महेन्द्र प्रसाद सोमवार को किसी शादी समारोह से वापस घर आये थे, कई दिन पहले से ही उन्हें बुखार की शिकायत थी, सोमवार शाम को करीब पांच बजे ईमलीपुर चट्टी पर दवा लेने गयो थे इसी बीच उनकी तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो परिजन दवा कराने के लिए रावर्टसगंज चले गये , तबियत मे सुधार नहीं होने पर बेहतर ईलाज के लिए रात मे वाराणसी लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही प्रधान की मौत हो गयी इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस घर आ गये।श्री सिंह बताया कि युवा प्रधान महेन्द्र प्रसाद काफी जागरूक एवं ब्यवहार कुशल ब्यक्ति थे, उनके निधन से पूरे गांव के लोग शोकाकुल हैं। मृतक के पिता जोखन ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पी एम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है l थाना प्रभारी सूर्यभान ने सेल फोन पर बताया कि मृतक के पिता जोखन ने बताया कि बेटा की तबीयत ठीक नहीं थी इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए थे जहां चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ।रास्ते में मौत हो गई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles