*अवैध खनन पर छापा,जेसीबीऔर तीन ट्रैक्टर सीज*

*अवैध खनन पर छापा,जेसीबीऔर तीन ट्रैक्टर सीज*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
जनपद के चक्करघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी भुर्तीया गांव के सुदूर जंगली इलाके में देर रात प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नौगढ़ उपजिलाधिकारी विकास मित्तल के नेतृत्व में तहसीलदार राहुल सिंह और सीओ नामेंद्र कुमार की संयुक्त टीम ने रात के अंधेरे में चल रहे मिट्टी खनन खेल का भंडाफोड़ lअंधेरे का फायदा उठाकर खननकर्ता मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन टीम ने बिना नंबर प्लेट की एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़कर सीज कर दिया है।
इस औचक छापेमारी से क्षेत्र के अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles