
*यातायात और शोर-शराबे पर पुलिस की सख्ती: चन्दौली में बारात के लिए नए नियम जारी*
*यातायात और शोर-शराबे पर पुलिस की सख्ती: चन्दौली में बारात के लिए नए नियम जारी*
चन्दौली अविनाश तिवारी
शादियों के सीजन में सड़क पर लगने वाले जाम और देर रात तक होने वाले शोर-शराबे को रोकने के लिए चन्दौली पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मैरिज लॉन, डीजे और बैंड संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर नए निर्देश जारी किए हैं।
नियमों का उल्लंघन करने पर सीधे मुकदमा दर्ज करने और डीजे उपकरण जब्त करने की चेतावनी दी गई है। सभी मैरिज लॉन में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था और यातायात संभालने के लिए निजी मार्शलों की तैनाती अनिवार्य होगी। सड़क पर वाहन खड़े करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। रात 10 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह कानूनी रोक रहेगी। हादसों की आशंका के चलते शादियों में लेजर लाइट के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। बारात के दौरान सड़क का एक-तिहाई से अधिक हिस्सा नहीं घेरा जाएगा। यदि बारात के कारण जाम लगता है, तो इसके लिए बैंड संचालक जिम्मेदार होंगे।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अपील किया कि “सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण आयोजनों के लिए सभी संचालक प्रशासन का सहयोग करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”











