
*चन्दौली में बाढ़ से निपटने के लिए महा-मॉकड्रिल, अलर्ट मोड पर प्रशासन*
*चन्दौली में बाढ़ से निपटने के लिए महा-मॉकड्रिल, अलर्ट मोड पर प्रशासन*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
मानसून के आगमन से पहले बाढ़ और जलभराव जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए चन्दौली जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की देखरेख में जिले के संवेदनशील और तटीय इलाकों में बड़े स्तर पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में राहत एवं बचाव तंत्र की तैयारियों को परखना था।
तहसील सदर के पड़या गांव में खुद डीएम ने मौके पर रहकर निरीक्षण किया। इस संयुक्त अभ्यास में NDRF, SDRF, स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीमों ने हिस्सा लिया।सकलडीहा (पसहटा गांव): गंगा का पानी भरने पर लोगों को खोजने, राहत शिविर, बाढ़ चौकी और फील्ड हॉस्पिटल बनाने का अभ्यास।लतीफ शाह वीयर: पर्यटकों के फंसने और बहने पर लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (बहादुरपुर): बाढ़ के पानी के बीच नाव पलटने पर त्वरित बचाव का रिहर्सल।
मार्ग और बांध सुरक्षा:चन्दौली-बबुरी मार्ग के कट जाने पर ट्रैफिक डायवर्जन और बांध में रिसाव रोकने की ट्रेनिंग।
डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी नाव, मोटर बोट, लाइफ जैकेट और आपदा मित्र मुस्तैद रहें। नेटवर्क फेल होने पर वायरलेस व सैटेलाइट फोन का बैकअप तैयार रखें और ग्रामीणों को जागरूक करें ताकि संकट में वे घबराएं नहीं।











