संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, घर मे मचा कोहराम
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, घर मे मचा कोहराम
करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत धौरहरा अभिषेक चौहान पुत्र मनोज चौहान उम्र करीब 19वर्ष लगभग बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी , जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । युवक के आकस्मिक निधन से गांव मे शोक की लहर ब्याप्त है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मोती सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार की रात घर से चंद कदम दूर लिप्टस के पास संदिग्ध परिस्थितियों मृतक अभिषेक चौहान का शव बरामद किया गया ग्राम प्रधान रामानंद ने बताया कि किसी ने शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे सूचना दी सूचना मिलते मौके पर पहुंचा तो शव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धौरहरा चला गया था।जब वहां पहुंचा तो शव पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए पुलिस भेज रही थी। वहीं मृतक के भाजे की मानें तो करमा बाजार से रिपेयरिंग दुकान पर काम कर वापस आ रहा था तो विक्रम नाम का लड़का स्कूल में
लगे लिप्टस पेंड को काटने के लिए रुपए का लालच दे रहा था परन्तु हमने मना कर दिया और घर आ गया। चर्चाओं की माने तो स्कूल प्रांगण वर्तमान समय में नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है।सारे नशेड़ी रात के समय एकत्रित होकर नशा करते हैं।मृतक के दादा ने कहा कि मैं अपने कमरे में सोया था सुबह जानकारी हुई।यह यहां कैसे आया पता नहीं।मृतक की मां वाराणसी किसी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती थी।किसी ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पी एम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है lकरमा थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि प्रथम दृष्टिया
लिप्टस के पेड़ काटते वक्त पेड़ उसके ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई । शव को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।परिजनों के द्वारा अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अकस्मिक घटना हो जाने से परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक की तीन बहनें हैं जिसमें केवल एक की शादी हुई।मृतक इकलौता बेटा और भाई था।











