*बहन की शादी से पहले भाई ने फांसी का फंदा लगा कर दे दी जान, खुशियों का माहौल मातम में बदला*

*बहन की शादी से पहले भाई ने फांसी का फंदा लगा कर दे दी जान, खुशियों का माहौल मातम में बदला*

*अवधेश कुमार गुप्ता /राघव सिंह*

गुरमा,सोनभद्र। बहन की शादी के खुशियों का माहौल उस समय मातम में तब्दील हो गया जब भाई ने पारिवारिक गृह कलह से तंग आकर बहन की शादी से ठीक 10 दिन पहले फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी । इस घटना के पश्चात से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई तथा उनका रो-रो कर बुरा हाल था।
परिजनों के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के भठवा टोला निवासी विजय (28 वर्ष)पुत्र तेजबली गुरुवार की रात अपने कमरे में गया। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो विजय का मृतक शव कमरे में लगे पंखे से फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। यह देख लोग सन्न रह गए तथा उनमे चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिलाचिकित्सालय रावर्ट्सगंज भेज मामले की छानबीन कर रही है। बताते हैं कि मृतक युवक की बहन उर्मिला की शादी आगामी 21 जून को होना सुनिश्चित हुआ था जिसकी तैयारियां काफी जोर-शोर पर चल रही थी, इसको लेकर परिवार जनों में काफी उत्साह,उमंग था लेकिन इस घटना के पश्चात घर में खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया। इस घटना के पश्चात परिजनों का रो-रो कर काफी बुरा हाल था।मृतक युवक दो बच्चों का पिता था, जिनकी मृत्यु के पश्चात बच्चों के ऊपर से पिता का साया उठ गया।जिसको लेकर लोग काफी चिंतित हैं। जन चर्चा के मुताबिक मृतक युवक पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह को लेकर मानसिक रूप से काफी तनावग्रस्त था। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का बताया जाता है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।इस घटना के पश्चात से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles