*अदलगंज मे किसान सभा का आयोजन*

*अदलगंज मे किसान सभा का आयोजन*

*किसान हितैषी योजनाओ का उठायें लाभ: डाक्टर संजीत राव*
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
भारत सरकार द्वारा संचालित “खेती बचाओ अभियान” के अंतर्गत चोपन ब्लॉक के अदलगंज ग्राम में एक किसान सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केवीके वैज्ञानिक डॉ. संजीत राव, डॉ. अवधेश सिंह, ग्राम प्रधान, एडीओ एजी पंकज यादव, एटीएम भुवनेश्वर तथा पीपीओ नारायण जी उपस्थित रहे।
सभा का संचालन करते हुए एडीओ कृषि चोपन द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न संचालित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। तत्पश्चात डॉ. संजीत राव द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु अपनाए जाने वाले विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला गया।
डॉ. अवधेश सिंह ने पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों एवं उनके बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को प्रदान कीं।
पीपीओ नारायण जी द्वारा खेती में रसायनों के महत्व एवं उनके संतुलित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर आरोह फाउंडेशन से एफसी नीतीश नितेश सिंह एवं नीरज पांडे द्वारा किसानों को बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों तथा नाबार्ड द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उन्होंने किसानों को डिजिटल लेन-देन के दौरान सावधानियां बरतने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।
इफको फर्टिलाइज़र सोनभद्र से अवनीश कुमार पांडे एसएफए इफको के द्वारा विभिन्न उत्पादों, जो जैविक खेती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे नेचुरल पोटाश, सागरिका तथा एनपीके क्लासिकल आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आगामी खरीफ सीजन में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग से उत्पादन लागत कम करने, बेहतर एवं संतुलित पैदावार प्राप्त करने तथा दानेदार उर्वरकों की खपत को कम करने के संबंध में किसानों को विशेष रूप से जागरूक किया गया।
अंत में ग्राम प्रधान द्वारा सभी आगंतुको एवं किसानों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles