
*केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री ने पेश किया विकास का रिपोर्ट कार्ड*
*केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री ने पेश किया विकास का रिपोर्ट कार्ड*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम के तहत एक भव्य प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने डबल इंजन सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा मीडिया के सामने पेश किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चंदौली आज नीति आयोग की रैंकिंग में देश में शीर्ष स्थान हासिल कर यूपी में विकास का बेहतरीन मॉडल बन चुका है।
प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां:
*स्वास्थ्य क्रांति:* ₹274 करोड़ की लागत से बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और ₹16.39 करोड़ से आधुनिक ट्रामा सेंटर का निर्माण।
*सड़क एवं पुल:* यातायात सुगम करने के लिए ₹1294 करोड़ से 242 नई सड़कें और ₹618 करोड़ से 12 बड़े पुलों का निर्माण। इसके अलावा ₹949 करोड़ से वाराणसी रिंग रोड (फेज-2) और ₹994 करोड़ से 6-लेन वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड हाईवे का काम तेजी पर।
*जल जीवन मिशन:* ₹19,522 करोड़ की भारी-भरकम राशि से 1498 गांवों में पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति।
*पर्यटन को बढ़ावा:* राजदरी-देवदरी और बाबा कीनाराम स्थल का ₹22.56 करोड़ से सुंदरीकरण।
*गरीब कल्याण एवं आवास:* जिले में ₹998 करोड़ की लागत से 49,118 पीएम आवास (ग्रामीण), 9,662 पीएम आवास (शहरी) और 9,549 सीएम आवासों का निर्माण।
*स्वास्थ्य व किसान लाभ:* 5.70 लाख से अधिक गरीबों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड और 2.75 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹895 करोड़ की ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ ट्रांसफर।
*मनरेगा व पेंशन:* मनरेगा के तहत 370.24 लाख मानव दिवस सृजित कर ₹1,16,011.14 लाख का भुगतान। वहीं 1.05 लाख बुजुर्गों को वृद्धावस्था और 38 हजार से अधिक महिलाओं को निराश्रित पेंशन का लाभ।
*शिक्षा व स्वच्छता:* ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत 1182 प्राथमिक स्कूलों का कायाकल्प, 359 स्कूलों में स्मार्ट क्लास और 70 में पीएएल-टैब लैब शुरू। स्वच्छता के तहत 3.31 लाख व्यक्तिगत और 700 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण।
कार्यक्रम के समापन पर मंत्री संजीव गौण ने अपने पार्टी की उपलब्धि को बताया, और बताया कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास के साथ काम करती है।
प्रेस वार्ता के दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई सहित मीडिया जगत के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।











