
*नाली निर्माण के दौरान खुला नाली छोड़ देने से दुर्घटना को दे रहा निमंत्रण*
*नाली निर्माण के दौरान खुला नाली छोड़ देने से दुर्घटना को दे रहा निमंत्रण*
•~ चुर्क-गुरमा नगर पंचायत बना मूकदर्शक, फैल रहा है दुर्गंध एवं प्रदूषण
•~परिजन तथा रहवासी परेशान, तीव्र आक्रोश व्याप्त
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित वार्ड 9 निर्मल यादव व इकबाल कुरैशी के घर के सामने वर्ष 2025 में नये नाली निर्माण के दौरान खुला नाली छोड़ दिया गया था जिससे खुले नाली से रात के अंधेरे में आए दिन छिटपुट दुर्घटनाएं होने के साथ-साथ बस्ती में फैलते दुर्गंध एवं प्रदूषण से नगरवासी काफी परेशान है। सड़़क के पटरियों के किनारे लाखों रु. की लागत से बन रही नाली निर्माण के दौरान ही कतिपय कारणों से एक वर्ष बीतने के बावजूद भी खुले हुएउ नाली को ठेकेदार द्वारा बंद नहीं किया गया है जबकि इस सम्बंध में नगरवासियों ने समाचार पत्रों के माध्यम समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों, नपाध्यक्ष, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि को भी अनेकों बार अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके आज तक कोई पहल न होने से नगरवासियों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।इस सम्बंध में पूर्व सभासद नेत्रपाल, बच्चा सिंह, राजू गुप्ता, पिंटू मौर्य, सुरेंद्र कुमार, मारकण्डेय, एस के गुप्ता, निर्मल यादव,अफरोज कुरैशी, शुभम गुप्ता इत्यादि लोगों ने जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण कराकर संबंधितों के खिलाफ उचित कार्रवाई करवाते हुए खुले नाली को ढ़कवाये जाने की मांग की है।
इस सम्बंध में चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज से जानकारी चाही तो सेल फोन की घंटी जाने के बावजूद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।











