
*सोमवती अमावस्या पर बलुआ गंगा तट पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी*
*सोमवती अमावस्या पर बलुआ गंगा तट पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
पुरुषोत्तम मास की समाप्ति पर सोमवार को सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से आए महिला, पुरुष, बूढ़े और बच्चों ने गंगा स्नान कर मां गंगा का दर्शन-पूजन किया।
मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या का संयोग मानव जीवन के लिए अत्यंत कल्याणकारी होता है। इस दिन दान-पुण्य करने से यश और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर मौजूद ब्राह्मणों और भिक्षुकों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। बलुआ घाट के साथ-साथ महुअरकला, सैफपुर और भूपौली सहित तमाम गंगा तटीय घाटों पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।











