
*दानेदार उर्वरक का एक ही विकल्प नैनो यूरिया और नैनो डीएपी: अनिल मौर्य*
*दानेदार उर्वरक का एक ही विकल्प नैनो यूरिया और नैनो डीएपी: अनिल मौर्य*
•~ मंगुराही किसान भवन मे दो दिवसीय किसान गोष्ठी आयोजित
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। मंगुराही कृषि भवन सोनभद्र के कृषि उपनिदेशक सभागार में दो दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोरावल विधायक अनिल मौर्य ने अवनीश पांडेय द्वारा लगाई गई इफको उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी दानेदार उर्वरकों का प्रभावी विकल्प हैं,जो रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं कम उपयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विधायक घोरावल ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा इफको के नवीन उत्पादों का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया ।कार्यक्रम में अवनीश पांडेय (इफको फर्टिलाइजर) ने भी किसानों को इफको के विभिन्न उत्पादों एवं उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी।











