केकराही स्थित न्यू उपकार हॉस्पिटल मे छापेमारी के दौरान नही मिले कोई चिकित्सक नोटिस जारी

केकराही स्थित न्यू उपकार हॉस्पिटल मे छापेमारी के दौरान नही मिले कोई चिकित्सक नोटिस जारी

गुरमा,सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता )

जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व मे स्वास्थ्य विभाग ने करमा थाना क्षेत्र के विभिन्न निजी अस्पतालो पर दिनांक 19 जून को छापेमारी अभियान चलाया गया। डाक्टर गुरु प्रसाद अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में न्यू उपकार हॉस्पिटल मे आकस्मिक निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान उपकार हॉस्पिटल केकराही मे एक भी चिकित्सक मौके पर उपलब्ध नही मिले। अधीक्षक डॉ गुरु प्रसाद ने बताया कि उपकार हॉस्पिटल केकराही का सीएमओ के आदेश के बाद मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया जहाँ 3 मरीजों का उपचार चल रहा था , लेकिन मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला सिर्फ एक एनम उपस्थित थी।बिना डॉक्टर के इन भर्ती मरीजो का इलाज कौन कर रहा है,या फिर स्वास्थ्य महकमा फिर किसी मौत का इंतजार कर रहा है । डा गुरु प्रसाद के निरीक्षण में पाया गया बिना किसी योग्य चिकित्सक के निजी हॉस्पिटल संचालित हो रहे है। अधीक्षक ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर हॉस्पिटलों का निरीक्षण किया गया है जिसमे डाक्टर नही मीले मरीज भर्ती थे। जांच आख्या सीएमओ को सौंपी जाएगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles