*चंदौली में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* : कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और सांसद साधना सिंह की मौजूदगी में जुटे हजारों लोग

*चंदौली में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* : कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और सांसद साधना सिंह की मौजूदगी में जुटे हजारों लोग
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
देश और दुनिया के साथ-साथ आज चंदौली जिले में भी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और राज्यसभा सांसद साधना सिंह शामिल हुए।
इस सामूहिक आयोजन में नेताओं के साथ-साथ जिले का प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह योग के रंग में रंगा नजर आया। चंदौली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने सुबह-सुबह मैदान में चटाई बिछाकर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।
योग सत्र के समापन पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने देश व जिला वासियों को योग दिवस की बधाई दी और स्वस्थ रहने की इस बेहतरीन पहल को लगातार जारी रखने की अपील की। वहीं, राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा:
“योग केवल एक दिन की गतिविधि नहीं है, बल्कि इसे हमें अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए ताकि हम पूरी तरह निरोग रह सकें।”प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने
2026 की विशेष थीम के बारे में बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में भी लोगों को योग के जरिए सेहतमंद बनाए रखना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 2015 में इस दिवस की शुरुआत की थी। सितंबर 2014 में यूएन महासभा में रखे गए इस प्रस्ताव को रिकॉर्ड 177 देशों का समर्थन मिला था।
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने बताया कि यह दिन (21जून) उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसका भारतीय आध्यात्मिक और योग परंपरा में विशेष महत्व है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles