*ऋणी सदस्य समय से ऋण जमा करके प्राप्त करें नया ऋण : अजय कुमार*

*ऋणी सदस्य समय से ऋण जमा करके प्राप्त करें नया ऋण : अजय कुमार*

•~ अनपरा क्षेत्र मे सघन दौरा कर सहकारिता टीम ने वसूली ऋण

*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र।सहकारी बकाये की वसूली हेतु सहकारिता विभाग की वसूली टीम ने सोमवार को अनपरा बीपैक्स क्षेत्र का सघन दौरा किया।एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार के नेतृत्व मे सहकारिता विभाग की टीम ने बकायेदारो और डिमांड कर्जदारो पर धावा बोला।तगादे और‌ दबाव की रणनीति का परिणाम सार्थक रहा और शाम तक लगभग सवा दो लाख रूपए की वसूली हुई। एडीसीओ अजय कुमार ने तगादा करते हुए ऋणी व बकायेदार सदस्यो से कहा कि सहकारी समितियाँ किसानो की सच्ची साथी है। समय से अपने ऋणों का भुगतान करके नये ऋण प्राप्त करें।
शाखा प्रबंधक मोहम्मद असलम ने कहा कि जिला सहकारीबैंक और बीपैक्स अन्नदाता की सेवा मे चौबीस घंटे खड़े है ।आपको अपनी मदद करने के लिए हमारा थोड़ा सा सहयोग करना पड़ेगा।टीम मे शाखा प्रबंधक म्योरपुर मोहम्मद असलम,सचिव/ सुपरवाइज़र नीलमणि कुशवाहा इत्यादि मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles