
*सोननदी में डूबने से हुई तीन बच्चों की मौत,घर में मचा कोहराम*
*सोननदी में डूबने से हुई तीन बच्चों की मौत,घर में मचा कोहराम*
•~प्रशासन हुआ अलर्ट,गोताखोरों द्वारा तलाश जारी
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में सोन नदी में बुधवार को तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। प्रशासन राहत एवं बचाव कर में जुटा है जबकि परिजनों में गहरा मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।बुधवार को घर की महिलाओं के साथ दो बच्चे भी स्नान करने गये हुए थे।इसी दौरान स्नान करते दोनो बच्चे गहरे पानी में जाने से सोन नदी में डूब गये । मौजूद महिलाओं ने बच्चों को बचाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी और राहत एवं बचाकर की निगरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तीनो बच्चों की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि जानकारी स्थानीय ग्रामीणों समेत पुलिस प्रशासन को होने पर सोन नदी के किनारे अत्यधिक भीड़़ एकत्रित हो गई जिससे प्रशासन द्वारा हटाने पर एक बालक भाग दौड़ में सोननदी के गहरे पानी के आगोश में आने से नदी में डूब गया।जिससे जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों द्वारा डूबे हुए सभी बच्चों को निकालने का प्रयास जारी था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और गम का माहौल व्याप्त है लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी बच्चे का शव नहीं निकाला जा सका था।
मृतक बच्चों में संदीप (18 वर्ष) पुत्र रविन्द्र कुमार, बोलबम (16 वर्ष )पुत्र लोधी उमर,बाद में डूबने वाले बालक दीपक (15 वर्ष) पुत्र भगवान दास समस्त निवासी मीतापुर करगरा बताए जाते हैं।











