*मानव कंकाल बरामदगी से जुड़े हत्या प्रकरण में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद *

*मानव कंकाल बरामदगी से जुड़े हत्या प्रकरण में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद *

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित/फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)  ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी  राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना बीजपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 बीएनएस से संबंधित हत्या प्रकरण में वांछित मुख्य अभियुक्त लाला भैया उर्फ लाले पनिका पुत्र बाल गोविन्द निवासी सिसवा झापर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 44 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25.06.2026 को प्रातः लगभग 08:49 बजे चेतवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि दिनांक 30.05.2026 को मोटकी मुकुट पहाड़ी धरतीडाड़, थाना बीजपुर क्षेत्र में एक मानव कंकाल बरामद हुआ था, जिसके संबंध में थाना बीजपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर उक्त अभियुक्त की संलिप्तता प्रकाश में आई थी। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल TVS Sport संख्या UP64AC3775 बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बीजपुर,उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, हे0का0 भानू प्रताप  आदि सामिल रहे ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles