डी एम, एस पी ने महिला हेल्प डेस्क व साइबर क्राइम भवन का किया उद्घाटन,

डी एम, एस पी ने महिला हेल्प डेस्क व साइबर क्राइम भवन का किया उद्घाटन,

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

ओबरा कोतवाली परिसर में नव निर्मित महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर क्राइम भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक थाने में महिला सहायता एवं साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए ऐसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इससे महिलाओं एवं आम नागरिकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी तथा पुलिस सेवाएं अधिक प्रभावी और सुलभ बनेंगी।
इसी दौरान खेल जगत से जिले के लिए गौरवपूर्ण खबर सामने आई। वृंदावन (मथुरा) स्थित गौरी गोपाल गुरुकुल में आयोजित तीसरी स्वामी विवेकानंद ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओबरा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपूर्वी ने सब-जूनियर वर्ग के अंडर-25 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपूर्वी के पिता एवं कोच विमलेश चंद्र दीक्षित हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन करने पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अपूर्वी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपूर्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है तथा उनकी सफलता से सोनभद्र का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। इस उपलब्धि पर उपस्थित लोगों ने भी अपूर्वी और उनके कोच को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles